लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले साल से छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के लिए सत्र 2025-26 के लिए दोबारा आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हॉस्टल की फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई तय की गई है। स्टूडेंट वेलफेयर के डीन प्रो. वीके शर्मा ने बुधवार को बताया कि एमएससी तृतीय सेमेस्टर और एमकॉम तृतीय सेमेस्टर के साथ ही बीए पांचवे सेमेस्टर के छात्रों का आवंटन सुभाष हॉस्टल में किया गया है।
चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि एमए तृतीय सेमेस्टर, बीपीएड, एमपीएड और अन्य परास्नातक विद्यार्थियों, बीकॉम ऑनर्स तथा बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को महमूदाबाद हॉस्टल आवंटित हुआ है।
इसी तरह निवेदिता छात्रावास में एमबीए, बीकॉम ऑनर्स और स्नातक व परास्नातक सेल्फ फाइनेंस की अन्य छात्राओं का पुनः आवंटन किया गया। सभी सूचियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।