पनुन कश्मीर संस्था ने मनाई चंद्रशेखर आजाद और तिलक की जयंती। संवाद
पनुन कश्मीर संस्था ने बुधवार को महानगर स्थित गोल मार्केट में देश की आजादी की खातिर अपना बलिदान देने वाले चंद्रशेखर आजाद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती धूमधाम से मनाई। यहां चंद्रशेखर आजादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और मोमबत्तियां जलाकर संस्था के पदाधिकारियाें ने उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों देशभक्तों के बलिदान को याद किया और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।संस्कृत भारती न्यास के अध्यक्ष जेपी सिंह और पनुन कश्मीर के सचिव रवि कचरू ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी देशभक्तों से सीखने की जरूरत है जिनके लिए देश हमेशा सर्वोपरि रहा। आजाद की 119वीं और तिलक की 170वीं जयंती पर उन्हें नमन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सनातन महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण, सुनील शंखधर, गिरीश जोशी, शरद श्रीवास्तव, संजीव पांडेय, प्रवीण राय, विश्वनाथ शुक्ला, शेखर श्रीवास्तव, विनय शुक्ला, डॉ. निरंजन, डाॅ. अर्चना सक्सेना, सुमनलता, विवेक भट्ट, रामकुमार, डॉ. महेश शर्मा, जेएन मिश्रा, केशवनाथ, दिव्य प्रकाश आदि ने दोनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।