लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। एमएससी भौतिक, गणित, जीव रसायन, व पीजी डिप्लोमा का परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपडेट है।
लविवि के एलएलबी के छात्र रहे नीलेश सिंह को आईबीपीएस परीक्षा में सफलता मिली है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा पास करने पर विधि संकाय के प्रो. बंशीधर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
कला एवं शिल्प महाविद्यालय को होगा पुनरुद्धार
लविवि से संबंध कला एवं महाविद्यालय, ललित कला संकाय का पुनरुद्धार होगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए करीब 511 लाख का बजट जारी किया है। प्रथम किस्त में करीब 50 फीसदी बजट की स्वीकृति की गई है। इससे भवन की मरम्मत, बेहतर क्लास रूप के काम होंगे।