फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय : चार डीन की नियुक्ति एक्ट के विपरीत, शिक्षक संघ ने की नियुक्ति रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) की आकस्मिक बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चार डीन की नियुक्ति को एक्ट के विपरीत बताया है। साथ ही उनकी नियुक्ति से पहले एक्ट में संशोधन करने, विवि के नियमित डीन की नियुक्ति करने व शिक्षकों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करने की मांग की है। लूटा जल्द ही एक्ट के विपरीत चार नए डीन की नियुक्ति को रद्द करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रत्यावेदन भेजेगा।
विज्ञापन

लूटा की मंगलवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में सदस्यों ने इस बात पर आपत्ति दर्ज की कि विश्वविद्यालय प्रशासन अधिनियम 1973 के प्रावधानों से इतर परिनियमावली के माध्यम से अन्य अधिष्ठाताओं की नियुक्ति नहीं कर सकता। अधिष्ठाताओं के नाम से अन्य पद सृजित करना विश्वविद्यालय के अधिनियम का उल्लंघन है। कुलपति परिनियमावली के माध्यम से अपनी सुविधा अनुसार प्रशासन चलाने के लिए अलग-अलग नाम से पद सृजित कर अधिकारी तो नियुक्त कर सकते हैं, लेकिन अधिष्ठाता के नाम से नहीं। क्योंकि अधिष्ठाता बनाने की प्रक्रिया विवि अधिनियम में अंकित है। आम सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि कुलपति इच्छानुसार बिना किसी वरिष्ठता, विशिष्टता के डीन की नियुक्त नहीं कर सकते। नियमानुसार वे प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त कर सकते हैं, जो किसी अन्य अधिकारी की शक्तियों का अतिक्रमण न करें। लूटा अध्यक्ष डॉ. विनीत वर्मा व महामंत्री डॉ. राजेंद्र वर्मा ने बताया कि आम सभा में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को भी विवि प्रशासन से जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। साथ ही विज्ञान संकाय, फाइन आर्ट्स संकाय में नियमित डीन और जिन विभागों में नियमित विभागाध्यक्ष नहीं हैं वहां उनकी नियुक्ति जल्द करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें