फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलयू गंगा और एलयू अरावली फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलयू गंगा और एलयू अरावली ने एलयू कप अंतर-महाविद्यालयीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। विवि परिसर स्थित परांजपे पवेलियन मैदान पर बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा ने एलयू चीता को 34 रन से हराया। अरावली ने एवरेस्ट टीम को 25 रन से शिकस्त दी। खिताबी मुकाबला शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में एलयू गंगा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। एलयू चीता की टीम 125 रन ही बना सकी। दूसरे सेमीफाइनल में एलयू अरावली ने 146 रन का लक्ष्य रखा। एवरेस्ट की टीम इसे हासिल नहीं कर सकी। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि फाइनल शुक्रवार सुबह 8:30 बजे परांजपे पवेलियन मैदान पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें