फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : 50 मेधावियों को मिलेगी छात्र कल्याण छात्रवृत्ति

विज्ञापन
प्रमाण पत्र के साथ विद्यार्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 50 मेधावी विद्यार्थियों का चयन छात्र कल्याण छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इन सभी को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की मौजूदगी में मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र कल्याण छात्रवृत्ति के तहत लविवि के विद्यार्थी को प्रतिवर्ष 15 हजार रुपये का अनुदान विश्वविद्यालय अपने कोष देता है, जिससे वह अपना शिक्षण कार्य आसानी पूरा कर सकें। इस छात्रवृत्ति की पात्रता शर्त यह है कि विद्यार्थी किसी दूसरी छात्रवृत्ति का लाभ न ले रहा हो। इस सत्र में छात्रवृत्ति के लिए 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. वीके शर्मा, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह, कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
क्या है छात्र कल्याण छात्रवृत्ति

छात्र कल्याण छात्रवृत्ति विश्वविद्यालय में जरूरतमंद छात्रों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता है। यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष 50 विद्यार्थियों को दी जाती है। इसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। आवेदन अधिष्ठाता छात्र कल्याण के कार्यालय में करना होगा, जो निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें