लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों की प्रोन्नत समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न पटलों पर लंबे समय से सेवा दे रहे 10 कर्मचारियों को कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।
कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी व डीन प्रो. अरविंद मोहन की मौजूदगी में हुई बैठक में कुलसचिव कार्यालय के अनिल कुमार अवस्थी, अमर बहादुर, श्याम कुमार, रविशंकर व श्रीकृष्ण कश्यप और केंद्रीय लेखा कार्यालय के नवीन श्रीवास्तव, संजू पांडेय व मीनाक्षी श्रीवास्तव कला संकाय के डॉ. ओपी सिंह जी टैगोर पुस्तकालय के राहुल मिश्रा जी को कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने की संस्तुति की गई।
समिति में विश्वविद्यालय के 49 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद प्रोन्नत किए जाने की भी संस्तुति की। लखनऊ विवि कर्मचारी परिषद ने विवि प्रशासन को धन्यवाद दिया है।