फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,645 एलटी शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर पढ़ें यहां

Sun, 30 Nov 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेजों में 6,645 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में अभी और समय लगेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। अब इस पर अंतिम निर्णय शासन को करना है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 21 सितंबर को आदेश जारी किया था। इसके आधार पर 29 सितंबर को विज्ञापन निकाल कर 30 अक्तूबर तक आवेदन लिए गए।

मंडलवार लिए गए आवेदनों के आधार पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को मेरिट सूची 28 नवंबर तक तैयार कर लेनी चाहिए थी।

मेरिट में आने वालों के प्रमाण पत्रों का मिलान 15 दिसंबर तक करते हुए 23 दिसंबर तक नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश किया गया।

लेकिन दो सप्ताह पहले शासन से निदेशालय को यह आदेश आया कि भर्ती प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी जाए। इसके आधार पर निदेशालय ने छह माह की समय-सीमा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने यदि इस पर सहमति जताई तो भर्ती छह माह बाद पूरी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें