फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में शुभ शुरुआत पर एलएसजी की नजर

विज्ञापन
मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के ​खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। आईपीएल का पिछला सत्र लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के लिए अच्छा नहीं रहा। ऐसे में नए सत्र में ऋषभ पंत एंड कंपनी बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से शुभ शुरुआत करने के लिए जोर लगाएगी। गत वर्ष टीम को इकाना स्टेडियम में सात मुकाबलों में महज दो में जीत मिली जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा।
घरेलू मैदान में टीम के खराब प्रदर्शन का असर अंक तालिका में भी पड़ा। टीम प्लेऑफ की होड़ से बाहर होकर सातवें पायदान पर फिसल गई। गत वर्ष के खराब प्रदर्शन से सीख लेते हुए एलएसजी प्रबंधन ने सबसे पहले मिनी ऑक्शन में जरूरत के हिसाब से नए खिलाड़ी जोड़े। पिछले सत्र में अनफिट रहे खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी काम किया। इस कड़ी में टीम प्रबंधन की ओर से इकाना स्टेडियम में 12 दिन पहले कैंप आयोजित किया। कैंप के पहले ही दिन से एलएसजी ग्लोबल क्रिकेटर डायरेक्टर टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर जुड़ गए। दोनों के निर्देशन में खिलाड़ियों ने अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आईपीएल शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक कैंप से सभी ओवरसीज खिलाड़ी जुड़ गए और उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर कैंप में जमकर मेहनत की। कैंप के दौरान खिलाड़ियों के लिए फिटनेस सत्र आयोजित करने के अलावा अभ्यास मैच भी कराए गए। अब देखने वाली बात होगी कि ऋषभ पंत के निर्देशन में खेलने वाली एलएसजी की टीम अपने प्रदर्शन में गत वर्ष की तुलना में कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें