लखनऊ। एलपीजी वितरकों ने शुक्रवार को दावा किया कि एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत अब दूर होने लगी है। एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ पूरी तरह खत्म हो गई है और बुकिंग के दो से छह दिनों में उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल जा रहा है।
वितरकों के अनुसार, कुछ एजेंसियां बुकिंग के दूसरे और तीसरे दिन ही गैस पहुंचा रही हैं। सबसे कम वेटिंग हिंदुस्तान गैस के ग्राहकों की है, जबकि इंडेन के ग्राहकों को 4 से 5 दिन और भारत गैस के उपभोक्ताओं को अधिकतम 6 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
वितरकों का ये भी कहना है कि हालांकि, सप्लाई पॉइंट्स पर अभी लोग जमा हो रहे हैं, जिन्हें जागरूक किया जा रहा है कि डिलीवरीमैन सीधे उनके घर तक गैस पहुंचाएंगे। वितरकों ने बताया कि ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि स्वयं बुकिंग और आपूर्ति की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
गैस के लिए परेशान उपभोक्ता।
गैस के लिए परेशान उपभोक्ता।
गैस के लिए परेशान उपभोक्ता।
गैस के लिए परेशान उपभोक्ता।
गैस के लिए परेशान उपभोक्ता।
गैस के लिए परेशान उपभोक्ता।
गैस के लिए परेशान उपभोक्ता।
गैस के लिए परेशान उपभोक्ता।