फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी वाले घरों का 30 फीसदी बढ़ाया खर्च

विज्ञापन
गैस संकट।
विज्ञापन
लखनऊ। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले सहालगों से पहले बाजार में महंगाई बढ़ गई है। इससे शादी वाले परिवारों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। बीते एक महीने में सोना-चांदी छोड़कर शादी से जुड़ा हर सामान महंगा हुआ है।
विज्ञापन


सबसे बड़ी समस्या कैटरिंग की आ रही है, क्योंकि सिलिंडर न मिलने से खाने की प्लेट 30 फीसदी महंगी हो गई है। चोरी-छिपे मिलने वाले सिलिंडर की कीमत तय दर से तीन गुनी है। इसके अलावा, कैटरर्स मेन्यू भी कम कर दे रहे हैं। बीते एक हफ्ते में व्यावसायिक सिलिंडर 195 रुपये महंगा हुआ है। रिफाइंड और सरसों तेल 10-10 रुपये, मैदा 10 रुपये, धनिया 60 रुपये और मिर्च 40 रुपये तक महंगी हुई है। सरसों तेल 180-190 रुपये, रिफाइंड 140-150 रुपये, मैदा 30-35 रुपये, धनिया 100 से 160 रुपये और मिर्च 300-340 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे शादी के खाने का खर्च 30 फीसदी तक बढ़ गया है।

सिर्फ सहूलियत भरी बुकिंग ही ले रहे

सिर्फ वही बुकिंग ले रहे हैं, जिसमें सिलिंडर भी देने की बात कही जा रही है। हम लोग अलग से सिलिंडर कहां से लाएंगे। औसत दर्जे की सबसे कम रेट में पड़ने वाली खाने की प्लेट भी 1300-1400 रुपये तक की पड़ रही है, क्योंकि तय रेट में पूरा मेन्यू दे पाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए जिसमें सहूलियत रहे, ऐसे ही बुकिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन


- संतोष गुप्ता, कैटरिंग कारोबारी



खोया, पनीर, बैना के भी बढ़ेंगे दाम



विवाह में भेंट की जाने वाली बैने की मिठाई की लागत भी 30 प्रतिशत बढ़ेगी, क्योंकि यह ज्यादा मात्रा में बनती है। चूंकि कोयला और डीजल भट्ठी पर ही सारा काम होगा, इसलिए लागत बढ़ जाएगी। जो तेजी गैस में रहती है वह किसी ईंधन में नहीं मिलती।

- अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें