फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आग लगने से सिलिंडर फटा... धमाके से मकान ढहा, बाल-बाल बच गया परिवार

Sun, 09 Mar 2025 12:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बंथरा के अंबेडकरनगर में खाना बनाते समय सिलिंडर फट गया। हालांकि, धमाके के पहले ही महिला अपने बच्चों को बाहर लेकर निकल गई जिससे परिवार बच गया।
विज्ञापन
धमाके में ढहा मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंथरा के अंबेडकरनगर में रविवार सुबह मजदूर अजय गौतम के घर में रखे छोटे सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में सिलिंडर फट गया। धमाके से पड़ोसी दहशत में आ गए। हादसे में अजय का परिवार बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


अंबेडकरनगर निवासी अजय रविवार सुबह घर के बाहर थे। पत्नी सोनम सुबह 7.30 बजे के करीब खाना बना रही थीं। उनके तीन बच्चे आंगन में खेल रहे थे तभी सिलिंडर में आग लग गई। यह देख सोनम आग बुझाने में जुट गई, मगर लपटों को भड़कता देख वह आनन-फानन घर से बच्चों को लेकर शोर मचाते हुए बाहर निकल गईं। कुछ ही पल में सिलिंडर फट गया।

धमाके की धमक से उनका मकान ढह गया। पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। उनके मकानों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। इस बीच अजय भी मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे में उनका परिवार बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार को सुरक्षित देख लौट गई। बताते हैं कि घर काफी पुराना था। हादसे में अजय की गृहस्थी बरबाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें