फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में फिर बवाल, वकीलों ने लेखपाल को पीटा

Thu, 09 Jan 2014 01:51 PM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में बुधवार को फिर बवाल हुआ। कुछ वकीलों ने एसडीएम व तहसीलदार के निर्देश बिना ही खतौनी की कंप्यूटराइज्ड कॉपी न देने पर एक लेखपाल की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


मृतक आश्रित कोटे में कुछ माह पूर्व ही नौकरी पाए लेखपाल को वकीलों ने काउंटर से घसीट कर लात घूंसों से पीटा और काउंटर कक्ष में तोड़फोड़ की।

शाम चार बजे करीब अचानक हुई इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर लेखपाल को बचाया और इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया।

मेडिकल कराने के बाद पीड़ित लेखपाल को साथ लेकर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने घटना के आरोपी वकील केके यादव सहित चार अन्य के खिलाफ वजीरगंज थाने में ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला कर मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लेखपालों ने देर शाम तहसील परिसर में यूपी लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला की अगुवाई में आपात बैठक कर काम काज के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मुहैया न कराने के विरोध में गुरुवार से हड़ताल का ऐलान करते हुए कहा कि इसमें कलेक्ट्रेट व निबंधन कार्यालय कर्मचारी संघ भी शामिल होंगे।

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति के शहर आगमन पर लगी वीवीआईपी ड्यूटी का भी लेखपाल बहिष्कार करेंगे। जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि हर बार मारपीट की घटना के बाद लेखपाल व अन्य कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा दिलाने का आश्वासन बस कागजों में ही रह जाता है।

हंगामा बुधवार को सदर तहसील में शाम चार बजे उस समय हुआ जब खतौनी काउंटर पर मौजूद लेखपाल कुलदीप यादव के पास अधिवक्ता केके यादव अपने कुछ अन्य वकील साथियों के साथ पहुंचे।

पीड़ित का आरोप है कि वकील एसडीएम अथवा तहसीलदार के अनुमति पत्र बिना एक संपत्ति के खतौनी की कंप्यूटरीकृत नकल देने के लिए दबाव बनाने लगे।

कंप्यूटर लिंकअप बंद हो जाने के कारण खतौनी की नकल तत्काल दिए जाने में असमर्थता जताने पर वकीलों ने काउंटर पर बैठे लेखपाल को सीट से घसीट कर पिटना शुरू कर दिया।

लात घूंसों से जमकर पिटायी के बाद लेखपाल नीचे गिर पड़ा। इस बीच तहसील में मौजूद अन्य कर्मियों व वकीलों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह मारपीट कर रहे वकीलों के चंगुल से लेखपाल को छुड़ाया।

मृतक आश्रित कोटे में कुछ माह पूर्व ही नौकरी ज्वाइंन करने वाले घायल लेखपाल कुलदीप को साथी मेडिकल के लिए बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसके बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रेक्चर पाया।

मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद पीड़ित लेखपाल को साथ ले जाकर लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने वजीरगंज थाने में आरोपी वकील केके यादव सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें