फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का नरकंकाल मिला, सनसनी मची

Mon, 02 Feb 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवगढ़ (रायबरेली)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार को गायब छात्र का नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर नर कंकाल को कब्जे में लिया। परिवारीजन छात्र की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। कपड़ों के जरिए परिवारीजनों ने छात्र की पहचान की है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सरांय क्षत्रधारी गांव निवासी साहबदीन का बेटा डाले (11) गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ता था। बीती दस जनवरी को वह अचानक गायब था। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया था।

बाद में इसकी थाने में गुमशुदगी लिखाई थी। रविवार को दोपहर बाद गांव से कुछ दूरी स्थित एक बाग में छात्र का नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर आधा सिर पड़ा था। हड्डियां पड़ी थी। पिता साहबदीन ने कपड़े के जरिए पहचान अपने बेटे डाले के रूप में की।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ केपी यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। एसओ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद सही बात सामने आएगी।
विज्ञापन

कहीं सपेरे तो नहीं उठाकर ले गए थे

पिता का आरोप है कि उसके गांव में जनवरी महीने में लखनऊ जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जंगलिन का पुरवा गांव के कुछ सपेरे आए थे। पिता ने आशंका जताई है कि सपेरों ने ही तंत्रमंत्र के लिए पहले उसके बेटे का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस जीव जंतु के खाने से भी छात्र की मौत की बात कह रही है।

चार भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर मां मायावती बेहोश हो गई। पानी का छिट्टा मारा गया तो उसे होश आया, लेकिन फिर वह तेजी से रोने लगी। उसका कहना है कि उसका जिगर का टुकड़ा उससे दूर नहीं जा सकता है। परिवारीजन भी उसकी मौत से गमजदा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें