फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंच पर उतरे प्रभु राम के आदर्श

विज्ञापन
कार्यक्रम में मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। वेदांत भारत परिवार की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में श्रीराम जन्माेत्सव धूमधाम से मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम : भारतीय जीवन के आदर्श, विषय पर भव्य आयोजन की परिकल्पना मंच पर उतरी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख भारत भूषण ने युवाओं को श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, भगवान राम, प्राचीन भारतीय संस्कृति और सभ्यता के परिचायक हैं। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रख्यात लेखक और शोधकर्ता नीलेश नीलकंठ ओक जी ने श्रीराम के जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश सरकार के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह, प्रांत प्रचारक अवध प्रांत कौशल जी और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ल ने भी श्रीराम के जीवन आदर्श पर विचार प्रस्तुत किए।

इन प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता

रामायण की चौपाई थीम पर कैलीग्राफी प्रतियोगिता में निवेदिता राज प्रथम, शिवानी राजपूत व संजीव पटेल द्वितीय और वरुण राय तृतीय स्थान पर रहे। राम के आदर्श और उनके जीवन के प्रेरणादायक क्षण विषय पर हुई पेंटिंग में जूही श्रीवास्तव प्रथम, शाश्वत मिश्रा द्वितीय व पुष्पा भारती को तृतीय स्थान मिला। प्रभु राम पर आधारित गायन प्रतियोगिता के सोलो सिंगिंग में आर्यन बारिक व आर्यन दुबे प्रथम, ओजस्वी शर्मा व स्वेतकेतु द्वितीय और प्रनीत श्रीवास्तव तृतीय रहे। सोलो व युगल नृत्य प्रतियोगिता में काजल व खुशी शर्मा प्रथम, प्रशांत साहू द्वितीय व पुष्पा भारती व योगेश तृतीय रहे। फोटोग्राफी में हिमांशु जयंत प्रथम, हर्ष कुमार द्वितीय और हर्ष राज तृतीय रहे। क्विज में राघव सेना की टीम प्रथम और टीम शक्ति द्वितीय रही। टीम कोविदार तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें