फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भजन कीर्तन व पुष्पवर्षा के साथ निकली भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा

विज्ञापन
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी परिवार सहित बड़ी संख्या में शामिल
विज्ञापन
लखनऊ। होली के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ की ओर से भगवान नरसिंह की रंग भरी भव्य शोभा यात्रा ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान से निकाली गई। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी परिवार सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजनजी ने भक्त प्रह्लाद की अटूट आस्था और भगवान नरसिंह के बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को रखा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं।
भगवान नरसिंह की आरती के बाद शोभा यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर बाबूलाल चौराहा, यहियागंज, शास्त्री नगर चौराहा और कपूर मोटर्स होते हुए दोबारा रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में मुख्य अतिथि रामलीला समिति ऐशबाग के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल, प्रांत प्रचारक कौशलजी, विभाग प्रचारक अनिलजी, भाग प्रचारक मनोजजी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन में अनुज गुप्ता, बलराम, राजकेशर, प्रकाश सिंह, मोहित महाजन, अनिल, अभय उपाध्याय (निखिल) और मनोज की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें