फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फागोत्सव में कलाकारों ने गीतों से बांधा समा

विज्ञापन
फागोत्सव में कलाकारों ने गीतों से बांधा समा
विज्ञापन
लखनऊ। फागोत्सव श्रृंखला के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को लोक संस्कृति शोध संस्थान के तत्वावधान में गोमतीनगर के विराम खंड स्थित स्कूल परिसर में होली संगीत बैठकी का आयोजन हुआ। पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम कनक वर्मा, अपर्णा सिंह, इंदु सारस्वत, शीला गुप्ता, शक्ति श्रीवास्तव, डॉ. आभा दीक्षित, आशा श्रीवास्तव, अरुणा उपाध्याय और शारदा पांडेय ने फाग गीतों से समां बांधा। संगीत भवन की ओर से निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में सौम्या गोयल, आद्रिका मिश्रा, अव्युक्ता श्रीवास्तवा, आस्था पांडेय, भूमि पांडेय, प्रवीन गौर, नीलिमा गौर और दीपिका मारीसन ने भी प्रस्तुतियां दीं।संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव और सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी के साथ कार्यक्रम में अजय कुमार, राजनारायण वर्मा, आरती श्रीवास्तव, ऋचा माथुर, नीलम वर्मा और डॉ. एसके. गोपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें