फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जयंती पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा

Sat, 16 Nov 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित प्रदर्शनी देखते सीडीओ व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस दौरान एटीएस भयापुरवा की थारू छात्राओं ने न सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बल्कि थारू कल्चर के बने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। इसकी शुरुआत सीडीओ व एडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी वीरता व पराक्रम के बल पर उल गुलान (द ग्रेट ट्यूमुल्ट) आंदोलन शुरू किया था। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी समुदाय के नेता थे। जिन्हें आदिवासियों का भगवान (धरती आबा ) कहा जाने लगा। वहीं एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बिरसा मुंडा के बारे में बताया।
इस दौरान जय प्रकाश नारायण राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा व जय प्रकाश नारायण राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भचकाही के थारू समुदाय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान बने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य कादंबिनी सिंह सहित कई अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें