अंबेडकरनगर में एक निजी फायनेंस कंपनी के सुपरवाइजर से बाइक सवार लुटेरों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए और असलहा लहराते हुए भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक एक फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर राजकुमार 2 लाख 7 हजार 355 रुपये बाइक से लेकर जलालपुर गांव जा रहे थे।
सुपरवाइजर के मुताबिक निमिटनी गांव के पास दो बाइक सवार लुटेरों ने मिर्ची जैसा कोई पाउडर आंखों में डाला जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों रुपए लूटकर असलहा लहराते हुए भाग गए।
राजकुमार के पीछे बसखारी ब्रांच के मैनेजर अभिषेक राव भी आ रहे थे। उनके पहुंचने तक लुटेरे वारदात को अंजाम देकर भाग चुके थे। पीड़ितों ने जलालपुर थाने में सीओ को मामले की जानकारी दी।