फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर ड्यूटी से घर जा रहे लेखपाल से लूट, छीन ले गए ये सब सामान

Sat, 29 Jun 2019 04:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेठी थाना क्षेत्र के गांव सरैया दुबान निवासी हनुमान प्रसाद त्रिपाठी के साथ शुक्रवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने लेखपाल की लात-घूसों से जमकर पिटाई की और उनके पास से चार गांवों के अभिलेख, एक हजार नगदी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अमेठी थाना क्षेत्र के गांव सरैया दुबान निवासी हनुमान प्रसाद त्रिपाठी गौरीगंज तहसील के रोहसी बुर्जुग गांव में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को अफसरों की मौजूदगी में लेखपाल रोहसी बुजुर्ग गांव में मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि की पैमाइश कर देर शाम तहसील पहुंचे थे।

मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक अभिलेख तैयार करने में हनुमान प्रसाद को काफी देर हो गई थी। वह स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाडग़ंज के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गाली देते हुए रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने उन पर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की और बाइक में बंधे बैग को छीन लिया। बैग में ग्राम रोहसी बुर्जुग, लुगरी, राघीपुर व बनवारीपुर  का खसरा, खतौनी व नक्शा, रोहसी बुजुर्ग का सीएच-41 व 45, किसान सम्मान
निधि के फार्म, अन्य आवश्यक प्रपत्र व डायरी, पर्स जिसमें एक हजार रुपए और सरकारी मोबाइल जिसमें दो सिम लगे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

केस दर्ज कर छानबीन शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर
लेखपाल की तहरीर पर गौरीगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ पीके पांडेय ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। कहा कि घटना की  छानबीन की जा रही है।  पिछले दिनों जिला प्रशासन से जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 20 एकड़ निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया था।

शासन के निर्देश पर भूमि तलाश में जुटे अफसर गौरीगंज तहसील के गांव रोहसी  बुजुर्ग में बुधवार को एक स्थान पर 18 एकड़ खाली पड़ी सरकारी भूमि चिन्हित की थी। इसके बाद से ही वहां के कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। विरोध को देखते हुए शुक्रवार को चिन्हित भूमि की हदबंदी कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम अमित कुमार राजस्व कर्मियों की टीम के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल लेकर मौके पर गए थे।

फोर्स में मौजूदगी में देर शाम तक चिन्हित भूमि की हदबंदी की गई। सूत्रों की मानें तो हमला करने वालों को लेखपाल के पास मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव संबंधी  महत्वपूर्ण अभिलेख होने की आशंका थी। प्रस्ताव को गायब करने के लिए ही लेखपाल पर हमला किया गया और उनके बैग में मौजूद समस्त अभिलेख छीन लिए गए।

शुक्रवार रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा राजस्व प्रशासन भी सक्रिय हो गया था। सूचना मिलते ही एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार न सिर्फ मौके पर पहुंचे बल्कि थाने में मौजूद रहकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एसडीएम ने कहा कि घटना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें