पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
- फोटो : amar ujala
सराफा व्यवसाई की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 40 हजार रुपए की नकदी छीनकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
नवाबगंज नगर निवासी अमित सोनी ने बताया कोल्हमपुर बाजार में सर्राफा की दुकान बंद कर सोमवार की देर रात मोटर साइकिल से घर वापस आ रहे थे कि मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर पार्बती गांव के पास पीछे से दो बाइक सवार आए और मनकापुर जाने का रास्ता पूछने लगे।
जैसे ही मोटरसाइकिल की गति धीमी की, एक बदमाश ने आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया, जिससे वह बाइक के साथ सड़क पर रुक गया। उसके बाद दोनों ने मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखे 40 हज़ार रुपए व तिजोरी की चाबी निकाल ली और फरार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। हुलिया के आधार पर शिनाख्त की जा रही है।