फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक को पीटकर पिस्टल व चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक-युवती ने होटल मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर विवाद किया। इसके बाद फोन करके अपने सात-आठ साथियों को बुलाकर होटल मालिक की पिटाई करने के साथ ही सोने की चेन व लाइसेंसी पिस्टल लूटकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही पीड़ित होटल मालिक से पूछताछ की। इंस्पेक्टर का कहना है कि वारदात में शामिल एक आरोपी की पहचान हो गई है। मामले में लूट व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

हरदोईया लाल नगर गांव निवासी सुनील यादव उर्फ मन्नी का काकोरी के भुरभुरी तालाब चौकी क्षेत्र में मोहान रोड पर राजधानी होटल है। बुधवार सुबह नौ बजे मन्नी किसी काम से बाइक से निकले थे। आरोप है कि नारायणपुर रोड पर बेहटा गांव के पास बाइक सवार अज्ञात युवक व युवती ने मन्नी को ओवरटेक करके रोक लिया और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगे। इसी बीच युवक ने फोन करके अपने सात-आठ साथियों को बुला लिया। फिर मन्नी को जमकर पीटने के साथ ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल व सोने की चेन लूटकर सभी हमलावर भाग गए।
लूट की सूचना पर काकोरी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मन्नी से पूरी वारदात की जानकारी ली। घटनास्थल के आसपास लगे कुछ सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि होटल मालिक मन्नी का बाइक सवार युवक व युवती से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित ने लाइसेंसी पिस्टल व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाने के साथ ही एक आरोपी को पहचान लेने की जानकारी दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें