फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: असलहा तानकर लड़की से दिनदहाड़े बदमाशों ने एक लाख के जेवरात व नगदी लूटा

Sat, 31 Aug 2019 10:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

चाची के साथ खरीददारी के लिए निकली युवती से बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने अहिरौली थाना अंतर्गत भगोला गांव के निकट असलहे की नोक पर 10 हजार नगदी समेत लगभग एक लाख के आभूषण छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भीटी थाना अंतर्गत बसोहरी स्थित मायके आई युवती पूजा दुबे शनिवार दोपहर बाद अपनी चाची के साथ अयोध्या के गोशाईगंज में खरीददारी के लिए जा रही थी। वाहन न मिलने पर दोनों पैदल ही यादव नगर तिराहा की तरफ बढ़ीं।

बताया जाता है कि जब वे अहिरौली थाना अंतर्गत भगोला गांव के निकट पहुंची, तो इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और दोनों को रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं, तब तक एक बदमाश ने असलहा निकालकर उनकी तरफ तान दिया, जबकि दूसरे बदमाश ने पूजा से 10 हजार रुपये, सोने की चेन, कान की बाली व मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की घेराबंदी पर नहीं मिली सफलता

सूचना पर डॉयल 100 सेवा के सिपाहियों ने पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ वीरेंद्र कुमार रॉय ने बताया कि मामले में छिनैती का केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें