फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक से 58 हजार की लूट

Thu, 21 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। दिगोई गांव निवासी दीपक कुमार से मंगलवार दोपहर में आउटर रिंग रोड पर मामपुर बाना गांव के पास तीन युवकों ने मारपीट कर 58 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित का कहना है कि सभी आरोपी नशे में थे। पीड़ित ने बीकेटी थाने पर शिकायत की, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

बीकेटी में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक दीपक ने बताया कि डिलीवरी के लिए उन्होंने एक ऑटो लोडर ले रखा है। मंगलवार को वह जेसीबी खरीदने के लिए एजेंसी गए थे। बातचीत कर वह वापस लौट रहे थे। इसी बीच तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर 58 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने आरोपियों का वीडियो भी बनाया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि जिन तीन युवकों पर आरोप है उसमें से एक नाबालिग है। मारपीट गाली गलौज तो वीडियो में स्पष्ट है, लेकिन लूट पर संशय है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें