फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने अधिक मात्रा में बीपी की दवा खाकर दी जान

Thu, 21 Aug 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के पुराना तोपखाना निवासी अवंतिका (33) ने मंगलवार मायके में बीपी की अधिक मात्रा में दवा खाकर खुदकुशी कर ली। मां ने दामाद व उनके घरवालों के खिलाफ बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अवंतिका की शादी 16 साल पहले मानकनगर आरडीएसओ निवासी एयरफोर्स कर्मी सत्यम से हुई थी। आम्र पाली चौकी प्रभारी राज बहादुर सिंह ने बताया कि अवंतिका पिछले कई महीनों से मायके में रह रही थी। मंगलवार को उन्होंने ब्लड प्रेशर की दवा अधिक मात्रा में खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। अवंतिका की मां सरिता ने दामाद सत्यम, सास, ससुर व अन्य लोगों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में लगी है। अवंतिका के परिवार में 15 साल की बेटी और दस साल का बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें