उदय प्रताप सिंह के मुताबिक, विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद पत्नी और बेटी सहित उन सबको बाथरूम में बंद कर दिया। परिवार के लोगों को बंधक बनाने के बाद चोरों ने इत्मीनान से सभी कमरों में अलमारी तोड़कर नगदी और जेवरात बटोर लिए। जाते समय चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ली। पीड़ित के मुताबिक चोर घर के अंदर से करीब 10 लाख के जेवरात और नगदी ले गए हैं।
पीड़ित के मुताबिक तीन से चार बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए। जबकि आशंका है कि दो से तीन बदमाश घर के बाहर अपने साथियों के लिए पहरा दे रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस थ्योरी को मानने से इनकार किया है लेकिन पुलिस भी चोरी, लूटपाट और डकैती तीनों वारदातों के बीच उलझी हुई है।
पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में सुराग मिलने पर ही बदमाशों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।