फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या में मंदिर के पुजारियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट

Tue, 29 Aug 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
जानकारी देते मंद‌िर के महंत
विज्ञापन
तीनों व्यक्तियों को बेहद गंभीर हालत में अयोध्या के श्री राम चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया गया है जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस स्थान पर यह घटना हुई वह घटना स्थल राम जन्मभूमि के मुख्य गेट से कुछ कदम की दूरी पर है जहां 24 घंटे बड़ी संख्या में सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है, बावजूद इसके जालसाज युवक ने इलाज के बहाने जहरीला पदार्थ खिलाकर तीनों श्रद्धालुओं को लूट लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना राम जन्म भूमि क्षेत्र के रंगमहल बैरियर के पास स्थित भरत महल मंदिर के करीब हमीरपुर के रहने वाले भरत सिंह उम्र 80 वर्ष कुसुम सिंह उम्र 70 वर्ष और उनके पति मुक्ता प्रसाद उम्र 80 वर्ष बीते 4 वर्षों से मंदिर परिसर में रहकर सेवा पूजा करते हैं। 

सोमवार की शाम एक व्यक्ति मंदिर परिसर में आया और बातचीत के बाद आपस में घुलमिलकर रात में ही मंदिर में सभी के साथ भोजन किया और उसके बाद कमर दर्द से पीड़ित भरत सिंह को कमर दर्द से आराम दिलाने के लिए एक दवा पिला दी।
विज्ञापन


जिसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद दो अन्य वृद्ध व्यक्तियों में एक महिला और एक वृद्ध पुरुष ने भी कमर दर्द से मुक्ति पाने के लिए इस झोलाछाप डॉक्टर की दी हुई आयुर्वेदिक दवा पी ली। 

कुछ देर बाद सभी बेहोशी की हालत में हो गए और उसके बाद आरोपी व्यक्ति उनके पास से 15000 नकद और महिला के गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी सुबह मंदिर से जुड़े अन्य लोगों को हुई जिसके बाद सभी को लाकर श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।वही पुलिस ने मंदिर में मौजूद अन्य व्यक्तियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरु कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें