करीब 14 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी की राजधानी लखनऊ आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी यहां पहली बार हुए थे। 22 जनवरी को हुए पीएम मोदी के दौरे में बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई थी।
पीएम की विजिट के करीब 14 दिनों बाद इस बात का खुलासा हुआ कि एक नहीं बल्कि तीन जगह उनकी सुरक्षा में सेंध लगी थी। मोदी के वापस जाते समय बाराबिरवा, बंदरियाबाग चौराहे और लालबत्ती चौराहे पर फ्लीट की सुरक्षा का प्रोटोकॉल टूटा था। इस मामले में 14 दिन बाद तीन टीएसआई को लाइन हाजिर किया गया है।
अपने कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज करने के बाद वापसी में प्रधानमंत्री मोदी का काफिला अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लिए निकला था। फ्लीट के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हर चौराहे पर तैनात किए थे।