फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कन्फर्म सीटों के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद, तत्काल से ही उम्मीद

Thu, 31 Oct 2019 03:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रेन पकड़ने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक ओर छठ पूजा पर पूर्वांचल व बिहार जाने वालों की भारी भीड़ रही तो दूसरी ओर दीपावली व भैया दूज मनाने के बाद दिल्ली लौटने वालों का हुजूम है। स्थिति यह है कि कन्फर्म सीटें न मिल पाने से यात्रियों की आखिरी उम्मीद तत्काल व इमरजेंसी कोटे पर पर टिकी है।

विज्ञापन


दरअसल, एक नवंबर से शुरू हो रहे छठ पर्व को मनाने के लिए लखनऊ से बिहार के गया व पटना जाने वालों की अच्छी-खासी संख्या है। बुधवार से इन यात्रियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसलिए बिहार की ओर जाने वाली श्रमजीवी, इंदौर राजेंद्रनगर, फरक्का, उपासना सहित अन्य ट्रेनों में भारी भीड़ रही।

वहीं गुरुवार को यात्रा के लिए तत्काल कोटे का सहारा लिया, लेकिन यात्रियों को खास राहत नहीं मिली। भीड़ अधिक होने की वजह से जिन यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिले, उन्होंने जनरल में यात्रा की। चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी व आरपीएफ ने मोर्चा संभाला। यह सुरक्षा व्यवस्था गुरुवार व शुक्रवार को भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

रविवार तक दिल्ली की राह मुश्किल

ट्रेन पकड़ने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
दीपावली व भैया दूज के बाद दिल्ली लौटने वालों की राह भी अभी आसान नहीं हुई है। रविवार तक ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी बनी हुई है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को थर्ड एसी में वेटिंग 33, 44 व 58 है। जबकि लखनऊ मेल की स्लीपर में 122, 105 व 118 वेटिंग और थर्ड एसी में 29, 26 व 40 वेटिंग है।

पद्मावत एक्सप्रेस की स्लीपर में 65, 34 व 48 और एसी में 13, 17 व 23 वेटिंग, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस स्लीपर में 120, 68 व 59 और एसी में 24, 12 व 17, फैजाबाद दिल्ली में 105, 56 व 77 और एसी में 18, 12 व 17 और तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में तीन वेटिंग है। वहीं बरौनी नई दिल्ली एसी स्पेशल में थर्ड एसी में 800 सीटें खाली हैं। वहीं जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस में स्लीपर की 286 सीटें रिक्त हैं।

छठ पर ट्रेनों व स्टेशन पर विशेष जांच

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
छठ पर यत्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने अभियान शुरू किया है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए विशेष पंपलेट व लाउड स्पीकर की सहायता ली जा रही है। रेलगाड़ियों में अपराध रोकने के लिए जीआरपी ने अभियान शुरू किया है। इससे छठ पर यात्रा करने वालों को भी सहूलियत मिलेगी। यात्रियों को जागरूक करने के लिए विशेष पंफ्लेट व लाउड स्पीकर की सहायता ली जा रही है।

एसपी जीआरपी सौमित्र यादव ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों पर क्विक रिएक्शन टीम यानी क्यूआरटी बनाई गई है। टीम दिल्ली-हावड़ा व दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों की विशेष जांच कर रही हैं। वहीं जीआरपी ने 10 ऐसी ट्रेनों को भी चिह्नित किया है, जिनमें बीते वर्ष छठ पर्व के दौरान बदमाशों ने आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था।

सीओ जीआरपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चारबाग, लखनऊ जंक्शन व ऐशबाग रेलवे स्टेशन से होकर बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों की जांच के लिए आधा दर्जन स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। बम निरोधक दस्ते एवं श्वान दल की भी मदद ली जा रही है। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर के प्लेटफार्मों व सीसीटीवी रूम में भी अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। छठ पर्व तक जीआरपी की टीमें बोगियों, पार्सल, सर्कुलेटिंग एरिया की जांच करेंगी।
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर

प्रतीकात्मक तस्वीर
दीपावली व छठ पूजा पर ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ने पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था की है। तत्काल रिजर्वेशन की मांग बढ़ने पर चारबाग आरक्षण केंद्र में काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग स्टेशन पर दो काउंटर और बढ़ाए हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें