फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा में सीटी स्कैन के लिए लंबा इंतजार, मरीजों का बढ़ रहा दर्द

विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को बेहतर जांच सुविधा देने की योजना तीन साल से फाइलों में बंद है। मरीजों का लोड अधिक होने से ट्रॉमा सेंटर में दूसरी सीटी स्कैन मशीन लगाने का फैसला किया गया था, लेकिन अभी तक मशीन नहीं लग सकी है। ऐसे में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीजों का सीटी स्कैन एक ही पुरानी मशीन के भरोसे हो रहा है। इस कारण जांच के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में करीब 400 बेड हैं। हर दिन 300 से अधिक मरीज इमरजेंसी में आते हैं। सिर में चोट लगने से गंभीर मरीजों की समय पर सीटी स्कैन जांच बेहद जरूरी होती है। सिर की चोट, सड़क हादसे, ब्रेन स्ट्रोक समेत अन्य गंभीर मामलों में रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर इलाज की दिशा तय करते हैं, लेकिन पुरानी मशीन में आए दिन खराबी आने से मरीजों और तीमारदारों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
ऐसे में करीब तीन साल पहले दो सीटी स्कैन मशीनों के संचालन की योजना बनाई गई थी। इसके लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए टेंडर भी किया गया, इसके बाद भी दूसरी मशीन स्थापित नहीं हो सकी। सरकार ने मशीनों के लिए अलग से केजीएमयू को 300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। फिर भी हालात खराब हैं। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. प्रेमराज के मुताबिक, दूसरी मशीन लगने की प्रक्रिया अभी लंबित है। मामले से शीर्ष अफसरों को अवगत कराकर मशीन स्थापित कराई जाएगी।
विज्ञापन

यही हाल एक्सरे मशीन का भी
ट्रॉमा सेंटर की एक्सरे मशीन भी काफी पुरानी है। ट्रॉमा में एक और नई एक्सरे मशीन लगाने की योजना भी अभी तक फाइलों में बंद है। ट्रॉमा सेंटर में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देने के बावजूद जांच की सीमित सुविधा के कारण कई बार सामान्य मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। तीमारदारों का कहना है कि ट्रॉमा जैसे संवेदनशील विभाग में जांच उपकरणों की कमी मरीजों के इलाज में देरी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें