फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़ेगा लंदन

Tue, 08 Oct 2013 08:19 AM IST
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लायन सफारी से लंदन भी जुड़ने जा रहा है। सफारी की अब अगली तकनीकी तैयारियां लंदन जू सोसाइटी के विशेषज्ञों की देखरेख में होगी।
विज्ञापन


उनके प्लान, रणनीतियों पर सफारी केअगले चरण का काम आगे बढ़ेगा, जिसमें लायन की ब्रीडिंग से लेकर उनके कुनबे का बढ़ना शामिल होगा।

इसके लिए दल जल्द ही प्रोजेक्ट से जुड़ेगा। ब्रिटेन के ही एक और जू के विशेषज्ञों का दल पूरे प्रोजेक्ट में साथ रहेगा।

सूबे के प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. रूपक डे ने बताया कि भारतीय चिकित्सकों और उच्च प्रशिक्षित सपोर्ट स्टाफ केसाथ दल सूबे के इस मेगा प्रोजेक्ट को अगले कई महीनों के लिए अमली जामा पहनाएंगे।

सोमवार को गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित वन्यप्राणि सप्ताह-2013 के राज्य स्तरीय समापन समारोह में उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में बात की।
विज्ञापन


एक डाक्टर के साथ 35 का सपोर्टिंग स्टाफ
मेगा प्रोजेक्ट बन चुके इटावा लायन सफारी में विश्वस्तरीय वन्यजीव चिकित्सालय में एक वन्यजीव चिकित्सक के अलावा उसके साथ 5 सपोर्टिंग स्टाफ लगाये जाने की प्लानिंग है। पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ के मुताबिक डाक्टर के अलावा 35 की संख्या में सपोर्टिंग स्टाफ रहेगा।

इनमें से कुछ सेना केवे विशेषज्ञ भी शामिल रहेंगे जो सेना में घुडसाल विंग संभाल चुके हैं। उन्हें सपोर्टिंग स्टाफ में जोड़ा जाएगा।

विभाग इसके अलावा लखनऊ-कानपुर जू से एक कीपर को भी कर्नाटक की लायन सफारी या गुजरात की लायन सफारी में कुछ दिनों के लिये प्रशिक्षण पर भेजने की तैयारी में है।

ये प्रशिक्षण शेरनी के गर्भवती होने के बाद से उसकी मांद की अंदरूनी गतिविधियों और प्रजनन की बारीकियों से रूबरू होगा। इसके लिए भी तैयारियां है।

हालांकि, अधिकारी चिकित्सक की तैनाती के बारे में बोलने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि उसी चिकित्सक को तरजीह दी जाएगी, जो वाइल्डलाइफ से लंबे समय से जुड़ा हो। उसके रेस्क्यू ऑपरेशन भी पैमाने में रहेंगे।
 
कुकरैल में जल्द बनेगा रेस्क्यू सेंटर
जंगल से बाहर आबादी की ओर भटक कर आये वन्यजीवों के लिये जल्द ही कुकरैल में रेस्क्यू सेंटर बनाये जाने की तैयारी है। इसके लिये सेंट्रल जू अथारिटी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस बात की जानकारी सूबे के जंतु उद्यान राज्यमंत्री डा. एसपी यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि कुकरैल में बायोडायवर्सिटी सेंटर भी बनाने का प्लान है। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना चाहिये कि वन्यजीव भले ही भटक कर आए हों, लेकिन ये खिलौने नहीं है।

उनसे खिलवाड़ करने की बजाय जिम्मेदारों को सूचित करना चाहिये ताकि वे बचे रहे। लखनऊ जू में हालिया मरे काले हिरणों के बारे में उन्होंने जोर दिया कि अधिकारियों कर्मियों को प्रयास करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी आपदा से बचा जा सके।

अभी डेवलेप होंगे 15 और जोन
प्रमुख सचिव वीएन गर्ग ने बताया कि हाल ही में 3 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक में 10 इको सेंसिटिव जोन पर मुहर लगी है। इसके लिए सीजेडए को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

उसी की तर्ज पर अले कुछेक समय मे 15 अन्य जोनों को इसी तरह विकसित किये जाने का प्लान है।

3 बार राउंड लगा रहे निदेशक-चिकित्सक
पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डा. रूपक डे ने बताया कि जैसे जैसे सफारी की लांचिंग नजदीक आ रही है प्रोजेक्ट का आधार वन्यजीव बब्बर शेरों की देखेरख और तेज हुई है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ जू और कानपुर जू केनिदेशक और चिकित्सक दिन में तीन राउंड उनका हालचाल ले रहे हैं। कानपुर जू के शेरों के लिये तो स्वच्छ पानी के लिये मिनरल वाटर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और लखनऊ की अन्य खबरें हैं यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें