फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी पर रिपोर्ट: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा, बोलीं- इनके राज में हिंदुओं को प्रताड़ित किया गया

Thu, 09 May 2024 05:31 PM IST
ishwar ashish एएनआई, अमेठी

सार

केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने देश की आबादी पर आए अध्ययन में हिंदुओं की जनसंख्या को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आबादी को लेकर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्ययन के निष्कर्ष को लेकर केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ये इस बात का प्रमाण है कि हिंदू समाज को किस तरह प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन


आबादी को लेकर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, कांग्रेस की यही परंपरा रही है...हिन्दू समाज की प्रताड़ना, हिन्दू समाज को वंचित रखना, हिन्दू समाज और सनातन का अपमान करना।

ये आंकड़ा प्रतिबिंब है कि कांग्रेस के राज में किस प्रकार हिन्दू समाज पर सामाजिक प्रहार हुए हैं। हमारे समाज को जाति के आधार पर बांटने की कवायद हुई है। ये उसी का साक्ष्य है।
विज्ञापन

 

बता दें अध्ययन में पाया गया है कि 1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की हिस्सेदारी में 7.82 फीसदी गिरावट आई है और मुस्लिमों की हिस्सेदारी 43.15 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें