फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- कैसरगंज और रायबरेली के प्रत्याशी तय, जल्द घोषित होंगे नाम

Tue, 23 Apr 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि रायबरेली व कैसरगंज के प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि रायबरेली और कैसरगंज सीट पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों ही सीटों के प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए गए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार को सीतापुर पहुंचे। जहां वह मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रत्याशी राजेश वर्मा के लिए रोड शो निकाला और उनके साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुचें। जहां राजेश वर्मा ने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया।

ये भी पढ़ें - बाबा की हार का बदला लेने के लिए श्रेया चुनावी मैदान में... बेनी प्रसाद की पोती को सपा ने यहां से दिया टिकट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस सीट पर भाजपा ने रोके कदम... सपा-बसपा भी चुप; बृजभूषण शरण ने टिकट न मिलने का इन्हें ठहराया जिम्मेदार


वहीं, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने टिकट न मिलने का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा है। उनका कहना है कि मीडिया की वजह से उन्हें अब तक टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा- हम भाजपा से बड़े नहीं हैं। टिकट के सवाल पर बोले- हो सकता है कि इसके पीछे भाजपा की कोई रणनीति हो।
विज्ञापन


वह सोमवार को मनकापुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह के निधन पर शोक जताने मंगल भवन पहुंचे थे। सांसद ने कुंवर विक्रम के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। कहा कि टिकट मिलना न मिलना हमारी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी मजहब के आधार पर राजनीति नहीं की। सन 1989 में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। मुलायम सिंह उस वक्त मुख्यमंत्री थे। 

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस होने पर सबसे पहले मुझे गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने भी सबसे पहले अरेस्ट किया था। लेकिन इन सबके बावजूद जब तक मुलायम सिंह यादव जिंदा रहे उनसे अच्छे संबंध रहे। हर बात राजनीति से जोड़कर नहीं देखनी चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें