कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा राम मंदिर को लेकर भ्रम फैला रही है कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो मंदिर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है। केंद्र में अगर एनडीए की जगह यूपीए की सरकार होती तो भी मंदिर का निर्माण किया जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भ्रम फैला रहे हैं।
दरअसल, भाजपा नेता चुनावी रैलियों में लगातार दावे कर रहे हैं कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो राम मंदिर पर बाबरी ताला लग जाएगा। शुक्रवार को बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी। कांग्रेस ने लगातार इसका खंडन किया है।