फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में सीएम योगी: बोले- मोदी जी ने काशी में दिखा दिया कि संसदीय क्षेत्र कैसा होना चाहिए

Tue, 14 May 2024 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अमेठी में जनसभा को संबोधित किया और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक परिवार का गढ़ होने के बावजूद अमेठी विकास में पिछड़ा रहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जगदीशपुर के मुबारकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में काशी से सांसद बने और वहां जमकर विकास हुआ। अब दुनियाभर से पर्यटक काशी आते हैं। उन्होंने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री अमेठी से भी चुनकर गए थे पर अमेठी विकास में पिछड़ा रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने दिखा दिया कि संसदीय क्षेत्र कैसा होना चाहिए?
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी को चमका दिया है। दस साल पहले और आज की काशी पूरी तरह से बदल गया है। एक प्रधानमंत्री अमेठी के लोगों ने भी दिया था, उसने अमेठी के लिए क्या किया? एक कलेक्ट्रेट तक नहीं दे सका, एक मेडिकल काॅलेज तक नहीं मिला। यह सब अब भाजपा की सरकार में मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी राज में देश सुरक्षित है जबकि कांग्रेस सरकार में आतंकवाद चरम पर था। आज आतंकवाद की कमर टूट गई है। भ्रष्टाचार होता था। इस बार भी जनता ने ठान लिया है कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

#WATCH उत्तर प्रदेश: अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मोदी जी ने 10 साल में करके दिखा दिया कि काशी कैसी होनी चाहिए, संसदीय क्षेत्र कैसा होना चाहिए। जैसे काशी के लिए किया ऐसा ही देश के लिए पीएम मोदी ने किया। एक प्रधानमंत्री मोदी… pic.twitter.com/OhYRr6dioQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2024
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस पर सीधा हमला बोला
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस व सपा पर सीधा हमला बोला। कहा कि कांग्रेस व सपा के लोग युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ाते थे, और भाजपा सरकार टैबलेट बांट रही है। सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा दोनों राम विरोधी है। यहां के लोगों के रोम-रोम में राम बसे हैं। 

उन्होंने कहा कि हमने पेशेवर गुंडों, अपराधियों का इलाज किया गया। कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है। कांग्रेस के लोग राम को नकारते हैं।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष नड्डा बोले- कांग्रेस के राज में भारत केवल मांगता था, अब भाजपा के राज में देना वाला बना देश

अमेठी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार की शाम को अमेठी के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। कहा कि कांग्रेस के राज में भारत केवल मांगता था, आज मांगने वाला नहीं देने वाला भारत हो गया है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद दो बातों का बड़ा अंतर आया है। पहला यह था कि 2014 के पहले भारत का साधारण आदमी आश्वस्त हो गया था कि राजनीति में कुछ बदलने वाला नहीं है लेकिन आज दस वर्ष बाद भारत का हर व्यक्ति चल पड़ा है कि मोदी जी के साथ देश आगे बढ़ रहा है।

दूसरा अंतर ये है कि पहले नेता तुष्टिकरण, क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति करते थे। फूट डालो राज करो की नीति चलती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो गई है। आज साधारण आदमी की आकांक्षाओं को भी मोदी ने पूरा किया है। कहा कि हमारे नेता विकास की बात करते हैं। तुष्टिकरण नही संतुष्टिकरण का काम करते हैं। कोई धर्म नहीं कोई जाति नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें