फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: प्रार्थना कर रहे उम्मीदवार...राम जी करो बेड़ा पार, रामनगरी में बढ़ी प्रत्याशियों की हाजिरी

Sat, 04 May 2024 05:35 PM IST
ishwar ashish नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या

सार

Lok Sabha Candidates at Ayodhya Ram Mandir: लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अलग-अलग दलों के नेता रामलला से गुहार लगा रहे हैं और दर्शन करने आ रहे हैं। दशकों बाद भी अयोध्या सियासत के केंद्र में है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी, जीतन राम मांझी और दिनेश यादव निरहुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म के साथ-साथ सियासत के भी केंद्र में रहने वाली अयोध्या फिर से उसी भूमिका में है। समय बदला, परिस्थितियां बदलीं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या का भूगोल भी बदल गया, लेकिन अयोध्या आज भी सियासत के केंद्र में हैं। इसी के चलते हिंदुत्व की धारा में डुबकी लगाकर सियासी वैतरणी पार करने की चाह रखने वाले प्रत्याशी अयोध्या आकर विजय की कामना से रामलला व हनुमंतला के दरबार में माथा टेक रहे हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की बेला में उम्मीदवारों में रामलला के प्रति आस्था एक बार फिर जगी है। चौथे चरण का चुनाव 13 मई व पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होना है, उससे पहले प्रत्याशी अयोध्या पहुंच रहें हैं और रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं। अमेठी से उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी नामांकन से पहले रामलला व हनुमंतलला के दर्शन किए थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने विगत 23 मार्च को परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद 28 मार्च को उन्होंने पर्चा दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें - कैसरगंज सीट पर तस्वीर साफ, गर्माया सियासी माहौल, विधायकों की जिम्मेदारी बढ़ी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोची समझी रणनीति के तहत राहुल ने छोड़ा अमेठी, इन समीकरणों के चलते चुनी गई रायबरेली की सीट
विज्ञापन


दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने 29 मार्च को रामलला व हनुमानगढ़ी में माथा टेका और रामजी से जीत की प्रार्थना की। बीते मंगलवार को आजमगढ़ से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी नामांकन से पहले रामलला का आशीर्वाद लिया था। कैसरगंज से प्रत्याशी करण भूषण सिंह को बृहस्पतिवार को प्रत्याशी बनाया गया।

इसी दिन उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई व संतों से जीत का आशीर्वाद लिया। फैजाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह ने भी नामांकन के एक दिन पहले रामलला व हनुमान जी के दरबार में पूजा-अर्चना कर रामनगरी के मठ-मंदिरों में जाकर संतों से आशीर्वाद लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें