फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ लोकसभा सीट से 19, मोहनलालगंज से सात प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, अंतिम दिन भरे गए सर्वाधिक पर्चे

Sat, 04 May 2024 11:28 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ लोकसभा सीट पर कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि मोहनलालगंज से 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के अंतिम दिन सर्वाधिक पर्चे भरे गए।
विज्ञापन
लखनऊ से नामांकन दाखिल करते आशुतोष वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को लखनऊ संसदीय सीट के लिए 19 और मोहनलालगंज के लिए सात लोगों ने पर्चा दाखिल किया। उधर, लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट के उपचुनाव में दो और प्रत्याशियों ने नामांकन किया। लखनऊ के लिए कुल 41 व मोहनलालगंज के लिए 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को भी लखनऊ लोकसभा के लिए पांच और मोहनलालगंज के लिए एक नामांकन पत्र का वितरण किया गया। लखनऊ पूर्वी विधानसभा उप चुनाव के लिए भी एक नामांकन पत्र बिका। शनिवार सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही मिलेंगे, उन्हें ही चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। नामांकन पत्रों में गड़बड़ी मिलने पर पर्चा निरस्त कर संबंधित को इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सोची समझी रणनीति के तहत राहुल ने छोड़ा अमेठी, इन समीकरणों के चलते चुनी गई रायबरेली की सीट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: अगले तीन दिन में पांच डिग्री तक बढ़ सकता है प्रदेश में पारा, कई जिलों में 40 पार पहुंचा तापमान


अंतिम दिन हुए नामांकन: लखनऊ संसदीय सीट
- अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी से कविता निगम
- राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी से मोहम्मद अकरम अंसारी
- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से मो. अहमद
- आप से सौंदर्य रंजन
- आजाद समाज पार्टी से रेखा भारती
- बहुजन मुक्ति पार्टी से विद्या शंकर मिश्रा
- समाजवादी पार्टी से डॉ. आशुतोष वर्मा
- संयुक्त जन संदेश पार्टी से भगवानदीन
- निर्दलीय सय्यद जिशान अहमद
- मुस्लिम मजलिस उत्तर प्रदेश से मोहम्मद रईस
- निर्दलीय पीसी कुरील
- आजाद अधिकार सेना पार्टी से राघवेंद्र कुमार सैनी
- निर्दलीय निरंजन कुमार पांडेय
- निर्दलीय मृदुल कुमार श्रीवास्तव
- भारतीय कृषक दल से विनय प्रकाश श्रीवास्तव
- राष्ट्रीय समाज प्रकाश पार्टी से पारस पांडे
- निर्दलीय लोकेश श्रीवास्तव
- निर्दलीय प्रशांत कुमार मिश्रा
- किरन

मोहनलालगंज संसदीय सीट
- निर्दलीय संदीप कुमार रावत
- निर्दलीय विजय कुमार
- निर्दलीय संतोष कुमार
- निर्दलीय जितेंद्र कुमार
- निर्दलीय दिशा गौतम
- निर्दलीय राजरानी
- निर्दलीय महेंद्र

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट
- जन क्रांति दल से आशुतोष कुमार
- निर्दलीय विनोद कुमार वाल्मीकि

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें