फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: दूसरे चरण के लिए एक दिन में आठ नामांकन, चार अप्रैल अंतिम दिन

Tue, 02 Apr 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अब तक 12 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। दूसरे चरण के लिए चार अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में चुनाव के द्वितीय चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें से आठ प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया। चार प्रत्याशियों ने 30 मार्च को नामांकन किया था।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अमरोहा में भाजपा से कंवर सिंह तंवर, बागपत में राष्ट्रीय लोकदल से राजकुमार संगवान, गाजियाबाद में कांग्रेस से डॉली शर्मा, सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी से धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी से मोनिका गौतम ने नामांकन किया। गौतमबुद्धनगर में सपा से महेंद्र, अलीगढ़ में भाजपा से सतीश कुमार गौतम और निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार ने नामांकन किया।

द्वितीय चरण की आठ लोकसभा सीटों में सात सीटें सामान्य और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। आठ अप्रैल को तीन बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। मतदान 26 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें