सुनकर चौंक गए न। लेकिन यह सच है। देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उत्तर रेलवे की लोको वर्कशॉप ने स्क्रैप से फाइटर जेट राफेल का मॉडल बनाया है, जो आकर्षण का केंद्र बनाया हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट पर उपलब्ध फोटो के आधार पर स्क्रैप का इस्तेमाल कर राफेल बनाया गया है।
लोको वर्कशाप चारबाग में स्क्रैप की पतली प्लेटों को जोड़कर इसे बनाया गया है। यह मॉडल मुख्य हाल में रखा गया है, जिसे देखने लोग पहुंच रहे हैं। इसमें प्लेन के उड़ान भरते समय आवाज भी डब करके डाली गई है।