फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के निजीकरण के विरोध में लोको पायलटों ने खोला मोर्चा, अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर गए

Mon, 15 Jul 2019 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नारेबाजी करते हड़ताल पर बैठे पाइलेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रेलवे के निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलटों ने मोर्चा खोल दिया है। पुरानी पेंशन सहित कई मांगों को लेकर सोमवार से 24 घंटे के लिए ट्रेन ड्राइवर भूख हड़ताल पर चले गए हैं। वो भूखे रहकर ट्रेनों का संचालन करेंगे। हड़ताल सोमवार सुबह 11 बजे उपवास के बाद से शुरू हो गई।

विज्ञापन


इसी क्रम में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर स्थित क्रू लॉबी के सामने कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से उपवास रखेंगे। दरअसल माइलेज अलाउंस, वेतन विसंगति लोको पायलटों के लिए ऐसी मांगें व मुद्दे हैं, जिसे लेकर गत वर्ष देशभर के ड्राइवरों ने भूख हड़ताल की थी।

उस समय ड्राइवरों ने भूखे पेट रहकर ट्रेनों को चलाया था। पर, उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया, जिसके बाद अब लंबित मांगों को लेकर फिर से लोको पायलटों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


15 से 24 घंटे के लिए लोको पायलट भूखे पेट रहकर प्रदर्शन करेंगे। लेकिन इस बार भूख हड़ताल को लेकर रेलवे अधिकारी आशंकित हैं कि कहीं लोको पायलट ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित न कर दें।

Trending Videos
विज्ञापन

ये दिए गए निर्देश

इसके चलते रेलवे बोर्ड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आलोक कुमार ने सभी जोनों को आदेश दिया है कि कोई भी ट्रेन ड्राइवर सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन न करे और सुरक्षित संचालन में सहयोग दे।

बगैर सक्षम अधिकारी की परमिशन के छुट्टी पर न जाएं। साथ ही जोनल मुख्यालयों को भी यह तय करना होगा कि ट्रेन का संचालन बाधित न होने पाए। लोको पायलट नियम विरुद्घ छुट्टी पर जाएं या संचालन बाधित करें तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें