फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकबंधु को लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का मिला लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल को डीआरडीओ से मिले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए लाइसेंस मिल गया है। लाइसेंस न होने से प्लांट तीन माह से बंद था। अफसरों ने अगस्त से प्लांट शुरू होने का दावा किया है।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में 300 बेड हैं। 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। आईसीयू भी है। बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट हैं, मगर इसके खराब होने पर कई बार ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो चुकी है। मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन मिल सके, इसके लिए अस्पताल परिसर में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस की जरूरत थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि प्लांट संचालन के लिए अब लाइसेंस मिल गया है।
बलरामपुर को बीते माह मिला था लाइसेंस
बलरामपुर अस्पताल को भी बीते माह लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस मिला था। अफसरों ने जुलाई के आखिर तक प्लांट शुरू होने का दावा किया था, मगर अभी तक प्लांट शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था ऑक्सीजन जनरेटर व सिलेंडर के भरोसे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, कुछ औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही है। अगस्त से प्लांट शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें