बैठक करते सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी।
लखनऊ। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी अपनी मांगों लेकर 31 जुलाई को एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की ये सहमति कोऑर्डिनेशन ऑफ बैंक पेंशनर्स एव रिटायरीज ऑर्गेनाइजेशन यूपी इकाई की ओर से आयोजित बैठक में बनी है। संगठन के महासचिव अतुल स्वरूप ने बताया कि पेंशन व अपडेशन सहित लंबित मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में नाराजगी है। इस बैठक में संगठन सचिव केके सिंह, वीके अवस्थी, हरिराम पांडेय सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।