फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी अमेठी से लड़ सकते हैं चुनाव, इस रणनीति के तहत 26 अप्रैल के बाद होगा फैसला

Sun, 07 Apr 2024 08:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। शनिवार को पार्टी की ओर से इस बारे में संकेत दिया गया है। पार्टी का मानना है कि अमेठी में उनको अधिक प्रचार करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।      
विज्ञापन
26 अप्रैल के बाद होगा इस सीट पर फैसला। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अमेठी से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। शनिवार को पार्टी की ओर से इस बारे में संकेत दिया गया। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी आगामी 26 अप्रैल के बाद अमेठी सीट से अपना नामांकन भरेंगे।

विज्ञापन


तब तक दूसरे चरण में वायनाड में मतदान हो चुका होगा, जहां से वह अभी पार्टी प्रत्याशी हैं। पार्टी का मानना है कि अब भी गांधी परिवार को इन परंपरागत सीटों पर अधिक प्रचार की आवश्यकता नहीं है। शायद इसी वजह से अब तक पार्टी ने दोनों ही सीटों पर अपने पत्ते खोलने से परहेज किया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर आगामी 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। आगामी 27 अप्रैल से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस वायनाड के मतदाताओं को मतदान से पहले यह संदेश नहीं देना चाहती है कि राहुल गांधी यह सीट छोड़ सकते हैं। अथवा वायनाड के विकल्प के रूप में अमेठी सीट भी है। इसलिए अभी तक कांग्रेस ने रणनीति के तहत अमेठी से पार्टी प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन वह अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस चरण के स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, सुखविंदर सिंह सुख्खू, अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, निर्मल खत्री, राज बब्बर, पीएल पुनिया समेत 40 पार्टी के नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें