फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: छठे चरण में मेनका गांधी सबसे अमीर प्रत्याशी, सपा के इस उम्मीदवार पर हैं सर्वाधिक मुकदमे

Thu, 16 May 2024 09:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ADR Report: यूपी इलेक्शन वॉच और एडीआर ने छठें चरण के प्रत्याशियों का लेखा-जोखा जारी कर दिया है। इस चरण में मेनका गांधी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वह सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
मेनका गांधी और बाबू सिंह कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव के छठें चरण में 14 निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक छठे चरण में 36 फीसद करोड़पति प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 23 फीसद पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में चुनाव होना है।

विज्ञापन


एडीआर ने प्रत्याशियों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया, जिसमें सामने आया कि 162 प्रत्याशियों में से 38 (23 फीसद) ने खुद पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 21 फीसद पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बसपा के 14 में से 4 (29 फीसद), भाजपा के 14 में से 6 (43 फीसद), सपा के 12 में से 9 (75 फीसद) प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। सबसे ज्यादा मुकदमे जौनपुर के सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा पर हैं। उनके खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज है। दूसरे स्थान पर सुल्तानपुर से सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद हैं, उन पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कई मुकदमों में गंभीर धाराएं हैं। वहीं तीसरे नंबर पर श्रावस्ती से बसपा प्रत्याशी मोइनुद्दीन अहमद खान हैं, जिन पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।

भाजपा के सारे प्रत्याशी करोड़पति
वहीं करोडपति उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा के सारे प्रत्याशी करोड़पति हैं। सपा के 12 में से 11 (92 फीसद), बसपा के 14 में से 9 (64 फीसद) उम्मीदवार करोड़पति हैं। छठे चरण के उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 4.66 करोड़ रुपये है। भाजपा के 14 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति लगभग 28 करोड़ रुपये है। बसपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4 करोड़ रुपये, जबकि सपा के 12 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 13 करोड़ रुपये है। सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी सबसे ज्यादा अमीर हैं। उनके पास करीब 97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। फूलपुर से बसपा प्रत्याशी प्रवीन पटेल के पास 64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं प्रतापगढ़ से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह पटेल के पास करीब 46 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


65 फीसद प्रत्याशी स्नातक
छठे चरण में 162 में से 51 (31 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 105 (65 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। तीन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है। वहीं 37 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है। जबकि 75 (46 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच घोषित की है। इसके अलावा 27 (17 फीसद) उम्मीदवारों की आयु 61 से 80 वर्ष के बीच है। छठे चरण में 10 फीसद महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें