फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: यूपी की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस ने बनाए प्रभारी, रायबरेली में इंदल रावत, अमेठी में होंगे मनीष

Mon, 08 Jan 2024 01:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पांच राज्यों की चुनावी हार से निराश कांग्रेस फिर से एक्टिव होने की कोशिश कर रही है। रविवार को उसने यूपी की सभी सीटों पर प्रभारी घोषित कर दिए। 
 
विज्ञापन
राहुल अमेठी और सोनिया रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने यूपी की सभी 80 सीटों पर प्रभारी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस पहले भी कह चुकी है कि उसकी तैयारी सभी सीटों पर लड़ने को लेकर हो रही है। हालांकि कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय यह कह चुके हैं कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ ही मैदान में जाएगी। 

विज्ञापन


रविवार को देर रात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। उन सभी प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी करें। 

इसमें मुजफ्फरनगर का प्रभारी गौरव भाटी, रामपुर का हाजी इमरान कुरैशी, संभल का अफरोज अली खान, गौतम बुद्ध नगर की डाली शर्मा, अलीगढ़ का कौशलेंद्र यादव, खीरी का राकेश राठौर, रायबरेली का इंदल रावत अमेठी का मनीष मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसी तरह  सुल्तानपुर का रामकिशन पटेल ,बाराबंकी का धर्मेंद्र चौधरी ,अयोध्या का आलोक प्रसाद ,अंबेडकर नगर का दिनेश सिंह यादव, गोंडा का धर्मेंद्र चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अन्य लोकसभा क्षेत्र की भी पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें