फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

Sun, 31 Mar 2019 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी के अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे। रविवार को कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका एलान किया।
विज्ञापन


यह एलान ऐसे समय में हुआ है, जब रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। रविवार को प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से कहते आए हैं कि अमेठी उनका कार्यक्षेत्र रहा है और रहेगा, लेकिन दक्षिण भारत से लगातार आ रही मांगों के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


वायनाड से तीनों राज्यों का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे राहुल गांधी
पार्टी प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से वायनाड महत्वपूर्ण क्षेत्र है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, इन तीनों प्रांतों को जोड़ने वाला क्षेत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीनों राज्यों के प्रति भाजपा की दमनकारी नीति रही है। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां से इन तीनों राज्यों का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें