फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की आठ सीटों पर 62.30 फीसदी मतदान, 2014 के मुकाबले इतने प्रतिशत अधिक हुई वोटिंग

Thu, 18 Apr 2019 11:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी लाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सत्रहवीं लोकसभा के चुनावी महासमर के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर बृहस्पतिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। 2014 में जहां दूसरे चरण के चुनाव में इस आठ सीटों पर 61.87 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार यह 62.30 फीसदी रहा।

विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी, अभिनेता व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर समेत कुल 85 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। 2014 के मुकाबले इस बार इन आठ सीटों पर थोड़ा ज्यादा मतदान हुआ।

2014 में जहां दूसरे चरण के चुनाव में इस आठ सीटों पर 61.87 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार यह 62.30 फीसदी रहा। मतदान के आंकड़ों के अंतिम मिलान के बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी या कमी भी हो सकती है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा करते हुए मतदान के  दौरान गड़बड़ी के आरोपों व शिकायतों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा व फतेहपुर सीकरी संसदीय सीटों के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए।

अमरोहा में सर्वाधिक 68.77 फीसदी मतदान हुआ हालांकि 2014 की तुलना में यह कम रहा। 2014 में अमरोहा में 71 प्रतिशत वोट डाले गए थे। नगीना, मथुरा व फतेहपुर सीकरी में भी बीते चुनाव के मुकाबले कम वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक इन संसदीय क्षेत्रों में औसतन 62.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

वोटिंग को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह

चुनाव आयोग का दावा है कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह नजर आया। प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से वोटरों से संपर्क करके उन्हें मतदान के लिए निकालने में जुटे थे।

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने की होड़ लगी रही। गर्मी की वजह से दोपहर में मतदान कुछ धीमा रहा लेकिन शाम को इसमें फिर तेजी आई। शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बहुत से मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि दूसरे चरण में मतदान शुरू होने के बाद 66 ईवीएम व 225 वीवीपैट खराब होने की शिकायतें मिलीं जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 114 ईवीएम व 246 वीवीपैट बदली गई।
विज्ञापन

देखें- कहां, कितने प्रतिशत हुआ मतदान

मतदान के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
गीना : 62.10 प्रतिशत
अमरोहा : 68.77 प्रतिशत
बुलंदशहर : 62.14 प्रतिशत
अलीगढ़ :  62.80 प्रतिशत

हाथरस : 61.25 प्रतिशत
मथुरा : 60.56 प्रतिशत
आगरा : 59.60 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी : 61.16 प्रतिशत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें