फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मतदाता ने वोट करते समय वीडियो बनाकर उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां

Sun, 12 May 2019 12:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मतदान का वीडियो किया वायरल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां एक मतदाता ने वोट करते हुए वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा दिया जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मतदाता ने ईवीएम पर गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' को वोट करते हुए वीडियो बनाया। दरअसल, शनिवार शाम से ही सुल्तानपुर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

शनिवार शाम गठबंधन प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। झड़प में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिवकुमार सिंह को भी चोटें आईं। वहीं, अध्यक्ष पति की गाड़ी से एक बुजुर्ग महिला भी घायल हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा, मतदान के दिन आज सुबह भी भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी व गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू के बीच बहस हो गई। मेनका गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें