गठबंधन प्रत्याशी और भाजपा उम्मीदवार में बहस
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी की गठबंधन के उम्मीदवार सोनू सिंह से बहस हो गई। मेनका गांधी ने सोनू के समर्थकों पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया।
आपको बता दें कि सुल्तानपुर में बीजेपी समर्थक और गठबंधन समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।गाड़ी के शीशे भी टूट गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं बीजेपी समर्थक शिवकुमार सिंह पर हमला हुआ है। बल्दीराय के एक गांव में पैसे बांटने को लेकर यह विवाद हुआ। बल्दीराय के बहुरावा बाजार में यह घटना हुई।