14 सीटों पर 35,544 ईवीएम बैलेट यूनिट, 33,356 कंट्रोल यूनिट और 35,647 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं। 177 उम्मीदवारों में 13 महिला हैं। छठे चरण में भाजपा के 14, कांग्रेस के 11, बसपा के 11, समाजवादी पार्टी के 3, सीपीआई के 3 उम्मीदवार हैं जबकि बाकी प्रत्याशी निर्दलीय या अन्य दलों के हैं।
मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि मतदान के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए 2088 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 262 जोनल मजिस्ट्रेट और 607 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
14 सामान्य प्रेक्षक, 8 पुलिस प्रेक्षक, 14 व्यय प्रेक्षक और 73 सहायक व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। इनके अलावा 2642 माइक्रो प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। आचार संहिता का पालन कराने व मतदान पर नजर रखने के लिए एमसीसी टीम, स्टेटिक्स सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वायड टीम बनाई गई है।
सीईओ ने बताया कि जिन सीटों के लिए मतदान होना है उनसे संबंधित 16 जिलों में 12 मई (रविवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।